दिल्ली। लाल किला परिसर में जैन धर्म के दशलक्षण महापर्व के दौरान दो स्वर्ण कलश चोरी हो गए, जिनकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। एक कलश पर 760 ग्राम सोने का नारियल और दूसरे पर हीरे, पन्ने व माणिक जड़े थे। CCTV फुटेज में आरोपी जैन पुजारी के वेश में कीमती सामान से भरा बैग ले जाता दिखा। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद थे और उसी अफरातफरी के बीच कलश गायब हो गया।
लाल किले में जैन आयोजन से 1.5 करोड़ के स्वर्ण कलश चोरी




