दिल्ली। लाल किले के पास हुए धमाके की जांच में पुलिस को तीन कारें मिल चुकी हैं, जबकि चौथी स्विफ्ट डिजायर की तलाश जारी है, जो आरोपियों से जुड़ी बताई जा रही है। अब तक बरामद आई-20, इको स्पोर्ट्स और ब्रेजा का कनेक्शन फरीदाबाद से सामने आया है। इको स्पोर्ट्स में विस्फोटक ढोए जाने के संकेत मिले हैं, जबकि ब्रेजा दो महीने में 30 हजार किलोमीटर चलने पर संदेह के घेरे में है। स्विफ्ट डिजायर डॉ. शाहीन की थी और इसे अक्सर आरोपी मुजम्मिल चलाता था। पुलिस और जांच एजेंसियां फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में लगातार छापे मारकर कार का सुराग तलाश रही हैं।
लाल किला धमाका: पुलिस को अब स्विफ्ट डिजायर की तलाश, सभी कारों का कनेक्शन फरीदाबाद से




