मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े 5 आरोपी

Must read

नई दिल्ली। बाहरी-उत्तरी जिला में पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोच लिया। जबकि मौका का फायदा उठाकर तीन भागने में कामयाब रहे।
इस पूरे मामले पर एसीपी बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने कहा कि इंस्पेक्टर की देखरेख में एसआई रवि राणा, प्रभारी पीपी मेट्रो विहार के नेतृत्व में पीएस नरेला औद्योगिक क्षेत्र की एक टीम मनोज कुमार नरेला औद्योगिक क्षेत्र में आगामी दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 के मद्देनजर गश्त ड्यूटी कर रहे थे। टीम को गश्त के दौरान ग्राम खेड़ा के बाहरी इलाके में कुछ व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि के बारे में सूचना मिली। सूचना के बाद जांच करने के लिए टीम ने क्षेत्र की खोज की और इस प्रक्रिया में 8-9 व्यक्ति एक ट्रक में पीवीसी रेजिन लोड करते हुए पाए गए। जब टीम जांच के लिए उनके पास गई तो वे भागने लगे और उनमें से एक ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस पार्टी ने भी उन पर फायरिंग की। इनमें से तीन को गोली लगी। 5 को पकड़ लिया गया 3 भाग गए।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article