मकान में लगी आग, 6 लोग दूसरी मंजिल से कूदे

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली के नांगलोई में एक मकान में गैस लीक होने से आग लग गई। आग लगने के दौरान एक परिवार के छह लोग मकान की दूसरी मंजिल पर मौजूद थे। लेकिन जैसे उन्होंने आग की ऊंची लपटें देखी तो वे एक-एक करके दूसरी मंजिल से नीचे कूद गए। वहीं, घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि गैस लीक होने से मकान में आग लगी थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article