बाहरी दिल्ली में युवक की चाकू मारकर हत्या

Must read

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से पीड़ित परिवार में मातम का माहौल है। बुजुर्ग पिता और माता का रो-रोकर बुरा हाल है। इनके आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं। पिता लक्ष्मण ने रोते हुए कहा कि दिल्ली अब रहने लायक नहीं बची है। पिता ने कहा कि जैसे ही पता चला कि बेटे को किसी ने चाकू मार दिया है। अस्पताल पहुंचने पर पता चलता है कि उसकी मौत हो चुकी है। किसी से कोई विवाद नहीं था। बस सोशल मीडिया पर दीपू के साथ वाला फोटो देखकर मेरे बेटे को मार दिया। जबकि मेरा बेटा उसे जानता भी नहीं था। वहीं, माता सुदामा बेसुध हैं, होश आता भी है तो बस एक ही बात कहती है, मेरे लाल को बदमाशों ने मार दिया। रंजन के बड़े भाई राजा ने कहा कि अब हम दिल्ली छोड़ देंगे। यहां घर बेचकर अपने गांव चले जाएंगे।बवाना जेजे कॉलोनी सुरक्षित जगह नहीं है। हम अब अपने भाई की लड़ाई काफी मजबूती के साथ लड़ेंगे। एक-एक आरोपियों को सजा दिलाएंगे। पुलिस ने तीन आरोपी तो पकड़ लिए। बाकी आरोपी भी पकड़े जाएं, इसके लिए मैं पुलिस के आलाधिकारियों से मांग करता हूं। पिता लक्ष्मण महतो ने बताया कि हम बेटे के लिए रिश्ता भी ढूंढ रहे थे। इसी साल में उसकी शादी भी करनी थी। गांव में रिश्ते के लिए कई रिश्तेदारों से बात भी हुई थी। बेटा भी रंजन अब अपनी जिम्मेदारी समझने लगा था। नियमित रूप से काम पर भी जाता और पैसे भी घर लाकर देने लगा था। हम पुलिस अधिकारी से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article