पिस्तौल तानकर दुकानदार से 14 लाख की लूट

Must read

नई दिल्ली। मॉडल टाउन में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने दुकानदार के सिर पर पिस्तौल तानकर 14 लाख रुपये लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश आधार कार्ड अपडेट कराने के बहाने दुकान में घुसे और अंदर से दरवाजा बंद करके एक बदमाश पिस्तौल व दूसरे ने गर्दन पर चाकू रखकर नकदी से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। बैग में 14 लाख रुपये रखे थे। बदमाशों की संख्या तीन बताई जा रही है। लूट की सूचना पाकर पुलिस के अलावा क्राइम व फोरेंसिंक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लूट की यह वारदात शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे मॉडल टाउन-3 में सी-12 दुकान में हुई। माडल टाउन थाना पुलिस को पीसीआर कर दुकानदार ने हथियार के बल पर लूट की सूचना दी। गुरु जी स्टूडियो के नाम से आनलाइन सर्विस प्रदाता दुकानदार कार्तिक ने पुलिस को बताया कि जब वह अपनी दुकान पर मूवी देख रहा था, तभी तीन अनजान युवक आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के बहाने आए। एक ने दुकान का दरवाज़ा अंदर से बंद कर लिया, दूसरे ने उसके सिर पर बंदूक तान दी, और तीसरे ने उसकी गर्दन पर चाकू रखकर उससे बैग में रखे कुल 14 लाख कैश लूट लिए और भाग गए।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article