दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त को हुए हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेशभाई सकरिया के साथी तहसीन सैयद को राजकोट से गिरफ्तार किया है। घटना के दिन राजेश ने जनसुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता का हाथ पकड़कर बाल खींचे और थप्पड़ मारा था, जिससे उन्हें सिर और कंधे पर चोट आई। राजेश पहले ही हत्या के प्रयास के आरोप में पुलिस रिमांड पर है। इस बीच सीएम की सुरक्षा Z+ कर दी गई है और पुलिस संदिग्धों पर नजर रख रही है।
दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमले मामले में दूसरी गिरफ्तारी




