दिल्ली। मंगलवार को साकेत, पटियाला हाउस और द्वारका कोर्ट के साथ दो CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस ने सभी स्थानों को खाली कराकर सर्च शुरू कर दी। धमकी भरा मेल कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद की आईडी से आया और यह ठीक उस समय भेजा गया जब NIA लाल किला कार ब्लास्ट केस के आरोपी जसीर बिलाल को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करने वाली थी। स्कूलों को मिली फोन कॉल्स बाद में अफवाह निकली, लेकिन कॉलर का फोन बंद होने से जांच जारी है। लंच के बाद अदालतों की कार्यवाही फिर शुरू कर दी गई।
दिल्ली की अदालतों और दो स्कूलों को बम धमकी, पुलिस ने खाली करवाए कैंपस




