दिल्ली। कालकाजी मंदिर में प्रसाद को लेकर हुए विवाद के बाद सेवादार योगेंद्र सिंह की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले पर आम आदमी पार्टी ने राजधानी की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से इस्तीफा मांगा है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और AAP नेताओं ने भी इस घटना को प्रशासन की नाकामी करार दिया। मृतक योगेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले थे और उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।
कालकाजी मंदिर में सेवादार की हत्या, अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार




