दिल्ली। कर्तव्य पथ पर शनिवार को भाजपा सरकार ने भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया, जिसमें 1.51 लाख दीए जलाए गए और रामायण कथा का वाचन किया गया। कार्यक्रम में ड्रोन शो के जरिए भगवान राम के वनवास, हनुमान से भेंट, और रावण से युद्ध जैसे दृश्य प्रदर्शित किए गए। साथ ही इंडिया गेट पर लाइट और लेजर शो ने माहौल को और भी मनमोहक बना दिया।
कर्तव्य पथ पर 1.51 लाख दीयों से जगमगाया दीपोत्सव, ड्रोन शो में दिखी रामायण की झलक




