नई दिल्ली। ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत सरकार के ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत अब तक 1,117 भारतीयों को सुरक्षित देश वापस लाया जा चुका है। शनिवार को मशहद से दो फ्लाइट्स में 600 नागरिक दिल्ली पहुंचे, जबकि 20 जून को दो बैच में 407 लोग आए थे। इनमें कई छात्र और कश्मीर समेत देश के विभिन्न राज्यों के लोग शामिल हैं। वापसी पर भावुक यात्रियों ने एयरपोर्ट पर ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। भारतीय दूतावास की ओर से सभी को सुरक्षित ठहरने और भोजन की सुविधा दी गई थी। ईरान द्वारा एयरस्पेस खोलने के बाद भारत ने चार्टर फ्लाइट्स से छात्रों की वापसी सुनिश्चित की। यात्रियों ने भारत सरकार और दूतावास का आभार जताया।
ऑपरेशन सिंधु से 1,117 भारतीयों की वतन वापसी, एयरपोर्ट पर गूंजे ‘भारत माता की जय’




