एशिया कप से पहले BCCI और ड्रीम-11 की स्पॉन्सरशिप टूटी

Must read

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 से ठीक पहले ड्रीम-11 ने भारतीय क्रिकेट टीम के लीड स्पॉन्सर से हटने का फैसला किया है। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बताया कि सरकार के नए कानून के तहत रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लग गया है, जिससे ड्रीम-11 का करार समय से पहले खत्म हो गया। 2023 में 358 करोड़ रुपये का तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ था, जो 2026 तक चलना था। हालांकि, खास क्लॉज होने की वजह से ड्रीम-11 को जुर्माना नहीं देना होगा। अब टाटा, रिलायंस और अडाणी जैसे बड़े समूह नए स्पॉन्सर बनने की दौड़ में शामिल हो सकते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article