दिल्ली। दिल्ली-NCR से आवारा कुत्तों को हटाकर शेल्टर होम भेजने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज फिर सुनवाई होगी। 11 अगस्त को कोर्ट ने डॉग बाइट और रेबीज मामलों को देखते हुए 8 हफ्तों में सभी कुत्तों को स्थायी रूप से शेल्टर भेजने का निर्देश दिया था, जिस पर पशु संगठनों, डॉग लवर्स और नेताओं ने कड़ा विरोध जताया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मेनका गांधी ने इसे अमानवीय करार दिया, जबकि शशि थरूर ने फंड सीधे भरोसेमंद एनजीओ को देने की मांग की। मामला विरोध और संसाधन संबंधी चुनौतियों के बीच अब पुनर्विचार के लिए बेंच के सामने है।
आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने पर सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई




