असम में सुखोई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

Must read

असम। कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान भारतीय वायु सेना का सुखोई एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दोनों पायलटों स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर की मौत हो गई। वायु सेना ने गुरुवार देर रात करीब 1 बजकर 9 मिनट पर दुर्घटना की पुष्टि की और शुक्रवार सुबह जानकारी दी कि दोनों पायलट इस हादसे में जान गंवा चुके हैं। सेना के अनुसार विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था, तभी अचानक उसका ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया और वह रडार से भी गायब हो गया। संपर्क टूटने के तुरंत बाद वायु सेना ने अलर्ट जारी कर खोज और जांच के लिए टीम को असम भेज दिया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और विमान के संपर्क टूटने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। सुखोई एसयू-30 एमकेआई भारतीय वायु सेना का एक अत्याधुनिक दो इंजन वाला बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है, जिसका उपयोग वायु रक्षा, लंबी दूरी के हमलों और निगरानी जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में किया जाता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article