अवैध शराब की 80 हजार से ज्यादा बोतलें जब्त

Must read

नई दिल्ली। मध्य जिले की एएटीएस और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने एक बड़े अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए अवैध शराब की सबसे बड़ी खेप जब्त की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। बाहरी उत्तरी जिले के बकौली गांव में एक गोदाम से 70,256 क्वार्टर अवैध शराब और 11,508 यूनिट बीयर जब्त की गई है। बरामद शराब में 90 फीसद से अधिक पंजाब और चंडीगढ़ में बिक्री के लिए थी, जबकि शेष केवल हरियाणा में बिक्री के लिए थी।मध्य जिले के उपायुक्त एम हर्षवर्धन के मुताबिक, 23 जनवरी को एक गुप्त मुखबिर से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर पटेल नगर थाना पुलिस की टीम ने बलजीत नगर के डीएमएस पुलिस बूथ के पास जाल बिछाया। पुलिस को देखकर कार चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन कुछ देर पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान कापसहेड़ा निवासी भूपेंद्र के रूप में हुई। कार की जांच करने पर पीछे की सीट पर केवल हरियाणा में बिक्री के लिए दो हजार क्वार्टर मिले। आगे की पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब की तस्करी के एक नेटवर्क में शामिल है और बाहरी उत्तरी जिले के बकौली गांव में एक गोदाम है, जहां अवैध शराब रखी हुई है, जहां से वह शराब लेता है और दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता है। उसकी निशानदेही पर 28 जनवरी को कार्रवाई करते हुए बाहरी उत्तरी जिले के बकौली गांव में स्थित गोदाम पर छापेमारी की गई, जिसमें हाल के दिनों में अवैध शराब की सबसे बड़ी खैप जब्ती हुई। जांच करने पर पता चला कि गोदाम विकास बंसल के नाम पर किराए पर लिया हुआ था।वह इससे पहले दक्षिण-पश्चिम जिले द्वारा एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक उसे जल्द ही इस मामले में गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article