स्कूल को बम की धमकी, जांच में निकली फेक कॉल

Must read

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में स्थित स्कूल लवली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद मौके पर दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। लेकिन, जांच में इस बात का कोई सबूत सामने नहीं आया है, जिससे यह साफ हो सके कि स्कूल में बम हो। इसे फेक कॉल माना गया। स्कूल में बम की धमकी मिलने की सूचना के बाद फौरन सभी बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस तरह की धमकी एक स्कूल में नहीं, बल्कि कई निजी स्कूलों को मिली है। लेकिन, जांच में ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है। जिससे इस बात की पुष्टि हो सके कि स्कूल में बम हो। इससे पहले 18 नवंबर को दिल्ली के द्वारका स्थित एक सीआरपीएफ स्कूल और प्रशांत विहार स्थित एक अन्य स्कूल (जिसके पास पिछले साल एक विस्फोट हुआ था) को धमकी भरे ईमेल मिले थे। इसके अलावा, साकेत कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट और रोहिणी कोर्ट को भी धमकियां मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी, अग्निशमन विभाग की टीमों और बम निरोधक दस्तों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छात्रों और अधिकारियों को बाहर निकाला था। सभी घटनास्थलों पर मौजूद पुलिस ने कहा था कि अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अधिकारियों ने कहा था कि ये स्कूल प्रशांत विहार और द्वारका में स्थित हैं और बम की धमकी सुबह आए थे। हमने दोनों स्कूलों में गहन जांच की और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। धमकी भरे ईमेल को एक अफवाह घोषित कर दिया गया था। वहीं, स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी की सभी जिला अदालतों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और एहतियात के तौर पर अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article