नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में साकेत कोर्ट परिसर में एक स्टाफ कर्मचारी अलहमद द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार, एक कोर्ट स्टाफ मेंबर अलहमद ने एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली है। बता दें कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि अदालत के कर्मचारी ने आत्महत्या क्यों की है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर आत्महत्या का कारण क्या है। उधर सूत्रों का कहना है कि अलहमद ने काम के दबाव के चलते यह कदम उठाया है। उधर मृतक का नाम हरीश बताया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद साकेत कोर्ट के अन्य स्टाफ काम बंद का हरीश के लिए न्याय की मांग कर रहा है। मौके पर पुलिस तैनात है।
साकेत कोर्ट में कर्मचारी ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान




