वेलकम इलाके में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, हत्यारे फरार

Must read

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि स्क्रेप का काम करने वाले युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई है। सूरज के दो परिचितों ने वारदात को अंजाम दिया है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच के बाद घटना की सच्चाई पता चल पाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उधर वारदात से परिजन बहुत गुस्से में हैं। परिजनों ने पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article