नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में बच्चे की कस्टडी विवाद में फंसी रूसी महिला विक्टोरिया के भारत से रूस भागने का मामला सामने आया है। केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि 7 जुलाई से लापता विक्टोरिया बिहार, नेपाल, UAE होते हुए रूस पहुंची। जस्टिस सूर्यकांत और जॉयमाल्या बागची की बेंच ने इसे कोर्ट आदेश की अवमानना बताया और दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। विक्टोरिया 2019 से एक्स-1 वीजा पर भारत में रह रही थी और अपने भारतीय पति सैकत बसु से तलाक के बाद बच्चे की जॉइंट कस्टडी में थी। सैकत ने आरोप लगाया कि विक्टोरिया रूसी दूतावास के अधिकारी के साथ मिलकर जासूसी कर रही थी, जिसके बाद कोर्ट ने पासपोर्ट जब्त करने और रूसी राजनयिक के घर की तलाशी के आदेश दिए।
रूसी महिला ने बच्चे संग भारत छोड़ा, सुप्रीम कोर्ट में जासूसी का शक




