नई दिल्ली।दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रविशंकर प्रसाद के आवास में आग लग गई। आग की सूचना पर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के चाणक्यपुरी स्थित आवास में सुबह 8:05 बजे आग लगने की कॉल दमकल विभाग को मिली थी। दमकल की तीन गाड़ियों ने 8:35 पर आग पर काबू पा लिया। मामूली आग थी, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। बता दें कि दमकल की टीम और स्थानीय पुलिस ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि, अभी आग लगने का कारण सामने नहीं आ पाया है। पुलिस के अनुसार, आग बुझाने में दमकल की तीन गाड़ियां लगी थीं, जिनकी मदद से आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। साथ ही आग लगने का कारण भी पता लगाया जा रहा है।
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के आवास में लगी आग, दमकल की टीम ने पाया काबू




