नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल सोमवार को अपनी महिला समर्थकों के साथ यमुना का पानी लेकर अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचीं। इस दौरान स्वाति मालीवाल ने समर्थकों के साथ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने स्वाति मालीवाल को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पूर्वांचल की महिलाओं के एक समूह के साथ यमुना नदी से एकत्र किए गए पानी के साथ आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थीं।




