दिल्ली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Must read

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। गुरुवार को अज्ञात कॉल्स और ईमेल के जरिए मिली इन सूचनाओं के बाद दिल्ली के कई स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, एमिटी और बिरला विद्या निकेतन समेत दिल्ली के कई स्कूलों में बम की धमकी मिली है। बुधवार को भी दिल्ली में बम की धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों को दिन भर परेशानी में डाले रखा। अज्ञात कॉल्स और ईमेल के जरिए मिली इन सूचनाओं के बाद द्वारका कोर्ट से लेकर मेट्रो स्टेशन तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, विस्तृत जांच के बाद कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और सभी सूचनाएं फर्ज साबित हुई। बुधवार सुबह करीब 9:56 बजे फायर और पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल मिली। कॉलर ने दावा किया कि दिल्ली में बम है, लेकिन उसने लोकेशन नहीं बताई और तुरंत अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। इससे पुलिस नंबर ट्रेस नहीं कर पाई। बम की दूसरी धमकी द्वारका कोर्ट परिसर को मिली, जहां ईमेल के जरिए धमाका करने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही डीसीपी द्वारका अंकित सिंह की अगुवाई में स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। घंटों चली तलाशी के बाद सुरक्षा बलों ने परिसर को सुरक्षित घोषित किया। अभी यह तलाशी खत्म ही हुई थी कि शाम को द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन पर बम होने की सूचना मिली। सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस की टीमों ने मोर्चा संभाला और चप्पे-चप्पे की जांच की। काफी देर तक चले इस ऑपरेशन के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली जब वहां भी कुछ बरामद नहीं हुआ।दिल्ली के स्कूलों, कॉलेजो और सरकारी दफ्तरों को पहले भी इस तरह के फर्जी मेल और कॉल मिलते रहे है। पिछले साल ऐसी कई फर्जी कॉल मिली थीं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बुधवार को आए इन सूचनाओं का स्रोत क्या था। साइबर यूनिट की टीमें तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराए नहीं, लेकिन सतर्क रहे। जानकारी के अनुसार दिल्ली कैंट एरिया में लोरेटो कॉन्वेंट को सुबह 8:22 बजे कॉल आया, सीआर पार्क में डॉन बॉस्को को सुबह 9:18 बजे, कार्मेल स्कूल, आनंद निकेतन को सुबह 9:22 बजे और कार्मेल स्कूल, सेक्टर 23 द्वारका को सुबह 9:25 बजे धमकी भरा ईमेल आया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article