दिल्ली। जगतपुरी इलाके के ओल्ड गोविंदपुरा में मंगलवार रात एक मकान में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए, जबकि 10 में से 6 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। मृतकों की पहचान तनवीर और नुसरत के रूप में हुई है। हादसे की सूचना रात 8:46 बजे मिली, जिस पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। घर में पावर बैंक बनाने का काम होता था और शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है। आग के कारणों की जांच जारी है।
जगतपुरी के घर में भीषण आग, दो की मौत, चार घायल




