विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की और श्रीलंका को 59 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बारिश से घटे 47 ओवर में 8 विकेट पर 269 रन बनाए, जिसमें दीप्ति शर्मा (53) और अमनजोत कौर (57) की अहम साझेदारी रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 211 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 3 और स्नेह राणा ने 2 विकेट झटके, जबकि श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू 43 रन बनाकर सबसे बड़ी स्कोरर रहीं।
भारत ने धमाकेदार आगाज, श्रीलंका को 59 रन से हराया




