नई दिल्ली। स्वच्छता पखवाड़ा 2025’ के अंतर्गत समुदाय में सफाई, स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ भारत मिशन में उत्कृष्ट योगदान हेतु एनएचपीसी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने पंकज अग्रवाल, आईएएस, सचिव (विद्युत), भारत सरकार से यह पुरस्कार दिनांक 29 सितंबर 2025 को ग्रहण किया। इस अवसर पर उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। श्री गुप्ता ने एनएचपीसी परिवार के सभी कार्मिकों के प्रयासों की सराहना की तथा स्वच्छता से जुड़े सकारात्मक कार्यों को निरंतर और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस उपलब्धि ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति एनएचपीसी की प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित किया है।यह पुरस्कार एनएचपीसी को भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 15 मई से 31 मई 2025 तक आयोजित ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2025’ के दौरान एनएचपीसी की विभिन्न गतिविधियों पर आधारित विविध स्वच्छता कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार ने अपने प्रशासनिक नियंत्रणाधीन सभी पावर सीपीएसयू/प्राधिकरण/कार्यालयों से प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया, जिसमें एनएचपीसी की योजनाओं और क्रियान्वयन को सराहनीय पाया गया।
स्वच्छता पखवाड़ा-उत्कृष्ट योगदान के लिए एनएचपीसी को तृतीय पुरस्कार




