करूर। 27 सितंबर की शाम एक्टर विजय की राजनीतिक रैली में भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें 39 लोगों की मौत हो गई और 95 घायल हुए, जिनमें 51 ICU में हैं। रैली के लिए 10 हजार की अनुमति थी लेकिन करीब 50 हजार लोग जुटे। विजय के देर से पहुंचने और भीड़ में बच्ची के लापता होने की घोषणा के बाद अफरा-तफरी मच गई। भीड़भाड़ वाली सड़क पर प्रचार बस को निकालने की कोशिश ने दबाव बढ़ाया और लोग गिरते चले गए। गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है जबकि सुप्रीम कोर्ट के वकील ने विजय पर FIR और SIT जांच की मांग की है।




