लेह। 24 सितंबर को पूर्ण राज्य की मांग को लेकर भड़की हिंसा के बाद यहां लगातार तीसरे दिन कर्फ्यू जारी है और सभी स्कूल-कॉलेज व आंगनबाड़ी दो दिन और बंद रहेंगे। अब तक 50 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस बीच सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने हिंसा भड़काने के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है, जबकि CBI ने उनके NGO HIAL और SECMOL के विदेशी चंदा (FCRA) उल्लंघन की जांच शुरू कर दी है और लाइसेंस रद्द कर दिया है।
लेह हिंसा पर तीसरे दिन भी कर्फ्यू, सोनम वांगचुक पर FCRA जांच




