बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के झंडुता के लांस दफेदार बलदेव चंद जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से शहीद हो गए। उनकी पार्थिव देह हेलिकॉप्टर से चंडी मंदिर लाई जाएगी और फिर सड़क मार्ग से पैतृक गांव पहुंचाकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 2011 में सेना में भर्ती हुए बलदेव चंद अपने पीछे 7 साल के बेटे, पत्नी और माता-पिता को छोड़ गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनके सर्वोच्च बलिदान पर शोक जताते हुए परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
कुपवाड़ा मुठभेड़ में हिमाचल के लांस दफेदार बलदेव चंद शहीद




