हिसार। महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर आज भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम रोमांचक एयर शो पेश करेगी। सुबह 9 बजे से लोगों की भीड़ जुट रही है, जबकि शो 10 बजे शुरू होगा। 13 पायलटों की टीम 150 से 650 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तीन घंटे तक हवाई करतब दिखाएगी। शहीद विंग कमांडर साहिल गांधी के परिवार को खासतौर पर आमंत्रित किया गया है। सुरक्षा, पार्किंग और बैठने की व्यापक व्यवस्था की गई है और आम जनता के लिए प्रवेश पूरी तरह मुफ्त है।




