छिंदवाड़ा। बैतूल के बालाजीपुरम धाम से चित्रकूट लौट रहे संतों की कार टायर फटने से बेकाबू होकर हाईवे किनारे बने बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई। शुक्रवार शाम हुए इस हादसे में सात में से चार संतों की मौत हो गई, जबकि तीन को ग्रामीणों ने बचा लिया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
छिंदवाड़ा हादसा धार्मिक यात्रा पर जा रहे 4 संतों की कुएं में गिरकर मौत




