नंबर-1 भारत को ओमान ने उम्मीद से ज्यादा टक्कर दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 8 विकेट पर 188 रन ही बना सका, जिसमें संजू सैमसन ने 56 रन बनाए जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। जवाब में आमिर कलीम के 64 और हमाद मिर्जा के 51 रनों की बदौलत ओमान पूरे 20 ओवर खेलता हुआ 167/4 तक पहुंचा। भारत ने भले 21 रन से जीत दर्ज की, लेकिन ओमान का प्रदर्शन पाकिस्तान और यूएई से बेहतर रहा।




