गाजियाबाद। ट्रॉनिका सिटी में बुधवार शाम नोएडा STF और पुलिस ने बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले शूटर रविंद्र और अरुण को एनकाउंटर में मार गिराया। हरियाणा के रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े दोनों पर एक-एक लाख का इनाम था। पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर चार पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया, जिसके बाद करीब 25-30 राउंड गोलियां चलीं। मौके से हथियार और वही बाइक मिली, जिससे दोनों बरेली जाकर फायरिंग कर लौटे थे।
दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश एनकाउंटर में ढेर




