टोक्यो में 13 से 21 सितंबर तक होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के 19 एथलीट उतरेंगे। नीरज चोपड़ा 17 सितंबर को जैवलिन क्वालिफिकेशन में टाइटल बचाने के लिए मैदान में होंगे, जहां उनकी सबसे बड़ी टक्कर पेरिस ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट पाकिस्तान के अरशद नदीम से रहेगी। इस बार पहली बार भारत के चार खिलाड़ी जैवलिन थ्रो में हैं—नीरज के साथ सचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव। 200 मीटर स्प्रिंट में अनिमेश कुजुर देश के पहले क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ी हैं और वे भी 17 सितंबर को रेस में दिखेंगे। चैंपियनशिप में कुल 75 करोड़ रुपए की प्राइज मनी और वर्ल्ड रिकॉर्ड पर 1 लाख डॉलर का बोनस रखा गया है।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा का गोल्ड डिफेंस मुकाबला




