इंदौर। दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन आज अनंत चतुर्दशी पर भव्य झांकी चल समारोह से होगा, जिसमें लाखों लोग शामिल होंगे। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए 3500 पुलिसकर्मी, ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी, वॉच टावर और नगर सुरक्षा समिति के सदस्य तैनात किए गए हैं। भीड़ में चोरी व हुड़दंग रोकने के लिए सिविल ड्रेस में पुलिस मौजूद रहेगी, जबकि ट्रैफिक डायवर्शन भी लागू रहेगा। स्वास्थ्य विभाग ने 13 डॉक्टरों, 10 एम्बुलेंस और मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई है। नगर निगम ने सफाई और रोशनी की विशेष तैयारी की है, जिससे पूरा शहर झिलमिलाती झांकियों और अखाड़ों के करतबों से रातभर रोशन रहेगा।
अनंत चतुर्दशी पर इंदौर जगमगाएगा झांकियों के कारवां से।




