मुंबई। ड्रीम-11 के हटने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के लीड स्पॉन्सर के अधिकारों के लिए टेंडर जारी किया है। बोर्ड ने साफ किया है कि अल्कोहल, तंबाकू, सट्टेबाजी, क्रिप्टोकरेंसी और रियल मनी गेमिंग जैसी कैटेगरी के ब्रांड इसमें हिस्सा नहीं ले सकेंगे। टेंडर खरीदने की आखिरी तारीख 12 सितंबर और जमा करने की अंतिम तारीख 16 सितंबर तय की गई है। इससे पहले BYJU’S और ड्रीम-11 टीम इंडिया के मुख्य स्पॉन्सर रह चुके हैं।
टीम इंडिया के नए लीड स्पॉन्सर के लिए BCCI ने टेंडर खोला




