गुरुग्राम। साइबर क्राइम पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा करते हुए लुधियाना के 22 वर्षीय शिवा उर्फ हर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है, जो कंबोडिया और लाओस में फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करता था। मार्च 2025 में वह लाओस जाकर चीनी कॉल सेंटर से निवेश के नाम पर धोखाधड़ी में शामिल हो गया। 14 अगस्त को भारत लौटने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से पासपोर्ट और मोबाइल बरामद हुए, जबकि उसका भाई मानव पहले ही पकड़ा जा चुका है। अब तक इस केस में 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामला तब खुला जब मुंबई के कोलाबा थाने के नाम पर बने फर्जी सेट से एक शख्स से डिजिटल अरेस्ट के जरिए रकम ठगी गई थी।
साइबर क्राइम पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ठगी रैकेट का किया भंडाफोड़




