लखनऊ। गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में रविवार सुबह अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरी इमारत और आसपास के कुछ मकान ढह गए। हादसे में फैक्ट्री मालिक और उसकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि कई लोग मलबे में दबकर घायल हुए। धमाके की आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और करीब दस लोग जख्मी हुए। गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों का इलाज KGMU ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक टीम ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया।




