पंजाब। राज्य के आठ जिलों में भारी बारिश के बाद 1000 से ज्यादा गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गई है, जिससे अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 3 लापता हैं। गुरदासपुर में धुस्सी बांध टूटने से पानी अजनाला तक फैल गया और 80 गांव डूब गए। जम्मू-कश्मीर के रियासी में भूस्खलन से 7 शव मिले, जबकि रामबन में बादल फटने से 4 लोगों की जान गई। हिमाचल के चंबा में मणिमहेश यात्रा रोक दी गई है जहां 10 श्रद्धालु मारे गए और कई लापता हैं। उत्तर प्रदेश में भी 18 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं, बलिया में गंगा किनारे तेजी से कटान हो रहा है और कई घर नदी में समा गए हैं।
भारी बारिश से तबाही, पंजाब-जम्मू-हिमाचल-यूपी में बाढ़ और भूस्खलन से कई मौतें




