रामबन। जिले के राजगढ़ तहसील में शुक्रवार देर रात बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अभी भी लापता हैं। अचानक हुई इस घटना से इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई, कई घरों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा और जनजीवन प्रभावित हुआ। प्रशासन ने राहत-बचाव अभियान तेज कर दिया है और लापता लोगों की तलाश जारी है।




