एशिया कप में भारत-पाक मैच की अनुमति

Must read

नई दिल्ली। भारत सरकार ने 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की अनुमति दे दी है। नई खेल नीति के तहत सरकार ने साफ किया कि भारत मल्टीनेशनल टूर्नामेंट्स में इंटरनेशनल नियमों का पालन करेगा और पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भागीदारी पर रोक नहीं होगी। हालांकि, द्विपक्षीय सीरीज पर प्रतिबंध जारी रहेगा। इस बार सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के कप्तान और शुभमन गिल उपकप्तान होंगे। टूर्नामेंट में भारत-पाक के बीच 14 सितंबर को पहला मैच दुबई में होगा, जबकि सुपर-4 और फाइनल में पहुंचने पर दो और मुकाबले संभव हैं। वहीं पाकिस्तान ने राजगीर में हो रहे हॉकी एशिया कप से अपना नाम वापस ले लिया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article