उज्जैन। जर्मनी के बिजनेस डेलिगेशन ने बुधवार को उज्जैन पहुंचकर आईटी और टेक्नोलॉजी सेक्टर में निवेश की संभावनाओं को देखा। डेलिगेशन में शामिल प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों ने स्थानीय स्टार्टअप्स से मुलाकात की और डीप टेक डाटा सेंटर व इनोवेशन हब में निवेश की इच्छा जताई। एमपीआईडीसी अधिकारियों ने उन्हें औद्योगिक ढांचे और अवसरों की जानकारी दी, वहीं प्रतिनिधियों ने महाकाल मंदिर के दर्शन कर सांस्कृतिक जुड़ाव का अनुभव भी साझा किया।
उज्जैन में निवेश की तैयारी, जर्मन डेलिगेशन ने दिखाई गहरी दिलचस्पी




