नई दिल्ली। NCERT ने क्लास 3 से 12 तक के छात्रों के लिए दो स्पेशल मॉड्यूल जारी किए हैं, जिनका उद्देश्य बच्चों को भारत की सैन्य शक्ति और बहादुरी से परिचित कराना है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित इन मॉड्यूल्स में बताया गया है कि यह सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान का वादा भी है। इसमें भारत द्वारा 7 मई 2025 को पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों और लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों को निशाना बनाने की जानकारी दी गई है। ये सामग्री बच्चों को पोस्टर्स, चर्चाओं और वाद-विवाद के जरिए पढ़ाई जाएगी।




