दिल्ली। राजा गार्डन इलाके में सोमवार दोपहर चार मंजिला इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी भीषण आग से 4 कर्मचारियों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है। हादसा दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से हुआ, जिससे धुआं तेजी से ऊपर फैल गया और तीसरी मंजिल पर फंसे कर्मचारी बाहर नहीं निकल सके। दमकल की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग, 4 कर्मचारियों की मौत




