भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए डायमंड लीग-2025 फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वे 27-28 अगस्त को ज्यूरिख में होने वाले मुकाबले में उतरेंगे। नीरज ने मई में दोहा में 90.23 मीटर का करियर बेस्ट थ्रो फेंका था और जून में पेरिस लीग जीतकर 88.16 मीटर का थ्रो किया था। 27 साल के नीरज फिलहाल चेक रिपब्लिक में ट्रेनिंग कर रहे हैं और सितंबर में टोक्यो में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने खिताब का बचाव भी करेंगे।
नीरज चोपड़ा डायमंड लीग-2025 फाइनल में क्वालिफाई




