जबलपुर। सिहोरा में 11 अगस्त को इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक से 14 करोड़ का सोना और 5 लाख नकद लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। दमोह से चार आरोपी रहीस, हेमराज, विकास और सोनू को गिरफ्तार किया गया, जबकि बाकी फरार साथियों की तलाश जारी है। आरोपियों ने वारदात से पहले एक सप्ताह तक बैंक की रेकी की थी और सोना बिहार भेजकर वहां बांटने की योजना बनाई थी। घटना के बाद पुलिस ने 30 हजार का इनाम घोषित किया था, अब गोल्ड की रिकवरी और अन्य गिरफ्तारियां बाकी हैं।




