गुरुग्राम। यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव के घर पर रविवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने 20 से ज्यादा गोलियां दाग दीं। घटना के समय एल्विश घर पर नहीं थे, जबकि उनकी मां और केयरटेकर अंदर मौजूद थे और बाल-बाल बच गए। वारदात CCTV में कैद हुई, जिसमें हेलमेट और नकाब पहने हमलावर भागते नजर आए। हमले की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली और सट्टा एप प्रमोशन का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल बरामद कर जांच शुरू कर दी है और एल्विश के परिवार को सुरक्षा मुहैया करा दी गई है।
यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी




