दिल्ली। लखनऊ के एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला 16 महीने बाद परिवार संग भारत लौट आए हैं। रविवार सुबह वे पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और सीएम रेखा गुप्ता ने उनका स्वागत किया। एक्सियम मिशन-4 के तहत 18 दिन अंतरिक्ष में रहने वाले शुभांशु अब 23 अगस्त को इसरो के इंटरनेशनल स्पेस-डे सेलिब्रेशन में शामिल होंगे और 25 अगस्त को लखनऊ पहुंचेंगे। 41 साल बाद किसी भारतीय ने अंतरिक्ष की यात्रा की है, जिससे देशभर में गर्व और उत्साह का माहौल है।
एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला भारत लौटे, पीएम मोदी से मुलाकात आज संभव




