भारत की पैडल टीम अगस्त 2025 में मलेशिया के कुआलालंपुर में होने वाले एशिया पैसिफिक पैडल कप (APPC 2025) में हिस्सा लेगी। टीम में सबसे खास नाम है अमरजोत कौर उर्फ एमी बुंदेल, जो पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की सौतेली बहन हैं। चंडीगढ़ में रहने वाली अमरजोत के लिए यह उनके करियर का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा। टेनिस और स्क्वैश का मिश्रण माने जाने वाले पैडल खेल की लोकप्रियता भारत में तेजी से बढ़ रही है और इस बार टीम इंडिया अनुभवी व नए खिलाड़ियों के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को गौरवान्वित करने की कोशिश करेगी।
एशिया पैसिफिक पैडल कप में उतरेगी भारतीय टीम, युवराज सिंह की बहन अमरजोत पर सबकी निगाहें




