कटक। धार्मिक सभा को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि दिल्ली में आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान उनकी आबादी को नियंत्रित करने से ही संभव है, शेल्टर होम भेजने से नहीं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने पारंपरिक तरीकों से पर्यावरण और विकास में संतुलन की बात कही। सभा के बाद भागवत पुरी पहुंचे, जहां उन्होंने गोवर्धन पीठ, शंकराचार्य और श्री जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए।
भागवत बोले– आवारा कुत्तों की समस्या का हल जनसंख्या नियंत्रण से संभव




