इंदौर। 15 अगस्त का मुख्य आयोजन सुबह 9 बजे महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी ग्राउंड पर होगा, जहां कलेक्टर आशीष सिंह ध्वजारोहण और परेड की सलामी लेंगे। कार्यक्रम में 17 दलों की परेड, बीएसएफ और प्रथम वाहिनी का बैंड, स्कूल विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भोपाल से मुख्यमंत्री का सीधा संदेश प्रसारित होगा। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा और स्वतंत्रता संग्राम व लोकतंत्र सेनानियों का भी सम्मान होगा।
आरएपीटीसी ग्राउंड में धूमधाम से होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह




